भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में किसने शपथ ली है- न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ली। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया, जो छह महीने के कार्यकाल के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति गवई को पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले बीते माह की 30 तारीख को कानून मंत्रालय ने जस्टिस गवई की भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। 16 अप्रैल को सीजेआई खन्ना ने केंद्र सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी।
Lakshya IAS